कानपुर // दक्षिण बर्रा स्थित मनोहर नगर में बंद मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली, जब पूरा परिवार बिल्हौर में शादी में गया हुआ था, जिसमें चोरों ने 3 ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई वहीं पीड़िता रचना कुशवाहा के घर पर परचून की दुकान है, जिनके पति का 4 साल पहले देहांत हो चुका है और बेटा रणवीर प्राइवेट काम करता है जो देर रात पड़ोस में बड़े पापा के घर सोने चला गया था जिसका चोरों ने फायदा उठाया और सुबह कस्टमर के आने पर दरवाजा खुला मिलने पर उसने फोन करके जानकारी दी, जिसके बाद परिवार लौटकर आया और 112 पर सूचना दी, जबकि परिवार का आरोप है कि ऑटो में रचना ने कहा था कि घर पर कोई नहीं रहेगा, जिसे ऑटो चालक ने सुन लिया और अपने साथी के साथ चोरी की जिस पर पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा होगा।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने