उतरौला, बलरामपुर - नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी उतरौला ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र(बीआर सी) के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभि यान एवं निपुण भारत मिशन के तहत विभा गीय योजनाओं और निर्देशों की समीक्षा की गई। बैठक में ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले अपना परिचय देते हुए उपस्थित शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और सभी से रूबरू होकर उनसे संवाद स्थापित किया। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे सभी पर्य वेक्षकों एवं प्रगणकों को अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ अपने-अपने एच एलबी क्षेत्र में लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने और इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की गई।
खण्ड शिक्षाअधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करना प्राथमिकता है। सभी प्रधानाध्यापक अपने दायित्वों का गम्भीरता पूर्वक से निर्वाहन करें जनगणना कार्य मेंलगे पर्यवेक्षक व प्रगणक स्वगणना को बढ़ावा दें, तथा अपने एच एलबी क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में विभा गीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गतिविधियों में सुधार और जनगणना कार्य में सक्रिय सह भागिता पर जोर दिया गया। इस मौके पर ए आरपी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार पांडेय, शहनाज बेगम, शबी फातमा, काजिमअली दिनेश कुमार, नासिर, विजय सोनकर, आसिम, कहकशा, मुशताक, साजिद, हसन इमाम, आरती, भूनेशवरी, मुन्ना बाबू, अनिल, राघवेन्द्र कुमार के अलावा तमाम प्रधानाध्यापक गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know