औरैया // जनपद में पुलिस ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली जहां रिश्तेदारी से घर लौट रही एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव परसुआ निवासी ममता पत्नी विनय कुमार का जेवरों से भरा पर्स गिर गया, जब वह अपने बच्चों के साथ उर्मदा से वापस गांव जा रही थीं और बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर ठेले से अमरूद खरीदते समय मोबाइल निकालते हुए उनका छोटा पर्स सड़क पर गिर गया, जिसमें 3 अंगूठियां, मंगलसूत्र और नकदी थी, जिसे एक सुरक्षा गार्ड को मिलने पर उसने अपने पास रखने के बजाय ईमानदारी दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और महिला के कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने पर पुलिस ने सामान का मिलान कराकर पूरा पर्स वापस सौंप दिया, जिस पर कोतवाल वीनेश कुमार सिंह ने बताया कि पहचान की पुष्टि के बाद महिला को पर्स वापस कर दिया गया है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know