उतरौला बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के उतरौला आगमन पर विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय एक निजी मैरिज हॉल में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा जमीनी स्तर पर गतिशील बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने का आह्वान किया।
संगठन की मजबूती और समन्वय पर दिया बल
बैठक को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता किन्हीं कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें पुनः सक्रिय किया जाए और पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर उन्हें उचित सम्मान एवं दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसलिए सभी को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करना चाहिए।
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश
हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें और पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।
बूथ सशक्तिकरण, युवा जुड़ाव और संवाद पर फोकस
राष्ट्रीय महामंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, नियमित बैठकें आयोजित करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएं। साथ ही पदाधिकारियों से कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध व गंभीरता से पूरा करें तथा कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखें। बैठक में आगामी कार्ययोजना, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और पार्टी की गतिविधियों को जनस्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। हरीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण उर्फ मोनू सिंह, वैभव सिंह, मेलाराम वर्मा, के.के. गुप्त, विकास कुमार गुप्त, राम सजीवन तिवारी, महेंद्र पांडेय, जिलेदार पांडेय, अनिल कुमार, अंकुर गुप्त, फणींद्र गुप्त एवं शशांक वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know