पीडीए पंचायत में निषाद समाज संग सपा के राष्ट्रीय सचिव भीम निषाद 


गौरा प्रतापपुर में निषाद समाज की बड़ी पीडीए पंचायत,भीम निषाद बोले- अखिलेश यादव जरूर देंगे टिकट, पिछड़ों का मजबूत नेतृत्व खड़ा करना लक्ष्य


जलालपुर अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को पार्टी से जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह निषाद, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, विश्वकर्मा और मौर्य समेत विभिन्न पिछड़े वर्गों के लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में जुटे हैं।


इसी अभियान के तहत सोमवार को जलालपुर के गौरा प्रतापपुर में निषाद समाज की बड़ी पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें भीम निषाद ने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी भी खुलकर पेश की।


भीम निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज का बेटा और भाई होने के नाते वह क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उनका लक्ष्य जलालपुर में पिछड़े समाज का मजबूत नेतृत्व खड़ा करना है।



गौरतलब है कि भीम निषाद इससे पहले जलालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर चुके हैं। सपा ने उन्हें सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भी प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा शाहगंज और कटेहरी विधानसभा क्षेत्रों में भी वह पिछड़े वर्गों के बीच सक्रिय रहकर काम कर चुके हैं।


लगातार क्षेत्रीय सक्रियता और पीडीए समाज के बीच संपर्क अभियान के चलते जलालपुर विधानसभा सीट से भीम निषाद की दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।



          Author

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने