भारतीय शास्त्रीय गायन परीक्षा में सीएमएस छात्र अव्वल
लखनऊ, 10 नवम्बर।
सिटी मोंटेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के 9 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा आयोजित भारतीय शास्त्रीय गायन परीक्षा में विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) के साथ प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सीएमएस छात्र अभय सिंह, वाची सिंह, मणिका सिंह, शिवांश सोनकर, नित्या सिंह, आदित्य वर्धन, एजाज सैयद, मोहम्मद अर्सलान एवं संस्कृति मिश्रा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपनी गायन प्रतिभा व संगीत ज्ञान का परचम लहराया है।

सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गाँधी ने सीएमएस छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इस परीक्षा में सीएमएस छात्रों ने अपनी संगीत प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों ही परीक्षाओं में डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा व ज्ञान के दम पर आगे चलकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। श्री खन्ना ने बताया कि सीएमएस अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथा उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सीएमएस छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं, साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know