*** दीपावली के त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी सहित पुलिस कप्तान ने सुरक्षा के इंतिजामो का लिया जायजा*** 

*** दीपावली  त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी सहित पुलिस कप्तान ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा*** 


रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दीपावली त्यौहार  के मद्देनजर जिलाधिकारी अशोक कुमार सहित पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस बल के साथ सरीला और जरिया में पैदल  गश्त कर सुरक्षा के इंतिजामों का जायजा लेने के साथ ही लोगों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दीपावली त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी सहित पुलिस कप्तान ने जरिया और सरीला के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही मिली जुली आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के इंतिजामों का जायजा लिया। साथ ही लोगों को उनकी सुरक्षा के लिये भरोसा दिलाया जिलाधिकारी सहित पुलिस कप्तान ने  अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर होशियारी के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखने के साथ ही किसी भी एमरजेंसी हालात से निपटने के लिये तैय्यार रहने की हिदायत दी। इस मौके पर पर एसडीएम सरीला के साथ ही सीओ सरीला शाहरुख खान के साथ ही जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय सहित कर्मचारी मौजूद रहे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने