उतरौला बलरामपुर - रोशनी, खुशियों और आपसी प्रेम का प्रतीक है दीपावली का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास और धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअल्प संख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने हिन्दू -मुस्लिम एकता,आपसी भाई चारे और सामाजिक सौहार्द की एक खूब सूरत मिसाल पेश की गई है।उन्होंने उतरौला विधान सभा क्षेत्र के घर-घर और गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को मिठाई भेंट की, तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओ के साथ साथ बधाई भी दी। हर साल की तरह इस साल भी अपने परम्परागत को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हसीब खान की ओर से उतरौला विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े स्तर पर दीपावली का उपहार वितरित किया गया। इस दौरान लगभग एक लाख मिठाई के डिब्बे अपने विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और मोहल्लों में लोगों तक पहुंचाए का काम किया। मिठाई वितरण के माध्यम से उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम तथा सद्भाव का सन्देश भी दिया। हसीब खान के इस अभियान को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। जिस गांव और मोहल्ले में वह पहुंचे, वहां लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनन्दन भी किया तो कहीं मिठाई खिलाकर उन्हें दीपा वली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरानबड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहीं। लोगों ने उनके इस प्रयास की सराह ना करते हुए कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटें दीपावली के अवसर पर महिलाओं के बीच मिठाई वितरण का कार्यक्रम विशेष आक र्षण का केन्द्र बना रहा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हसीबखान ने बड़ी संख्या में महि लाओं को मिठाई के डिब्बे भेंट किए। उप हार पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी सेखिल उठे। महिलाओं नेउन्हें दीपावली की बधाई देते हुए उनके उज्ज्व ल भविष्य और सामा जिक कार्यों मेंनिरन्तर सफलता की कामना की। कई महिलाओं ने उन्हें दुआओं से नवाजते हुए कहा कि समाज में प्रेम,सम्मान और भाई चारे को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों की आजबेहद आवश्यकता है।हसीब खान द्वारा केवलदीपा वली ही नहीं, बल्कि हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के विभिन्न प्रमुख त्योहारों पर भी क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर खुशियों में साझा करने की परम्परा रही है। ईद, होली, दीपावली और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर वह लोगों को शुभ कामनाएं देते हुए अपनी ओर से उपहार भेंट करने का काम किया। उनका कहना है कि त्योहार किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में प्रेम तथा सद्भाव की भावना मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हसीब खान ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। यह पवित्र त्योहार हम सभी के दिलों में आपसी मोहब्बत, भाई चारे, एकता और सद्भाव का पैगाम देता है। भारत की खूब सूरती ही इसकी गंगा- जमुनी तहजीब और विविधता में एकता है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में भी शामिल होकर खुशियां बांटते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उतरौला विधान सभा क्षेत्र हमेशा से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाई चारे की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के सुख- दुख में शामिल होते हैं। हमारी कोशिश है कि यह परम्परा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह कायम रहे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा किदीपावली का यह पावन पर्व समाज में फैलीनफरत और दूरियों कोसमाप्त कर लोगों के बीच मोहब्बत का रिश्ता और मजबूत करेगा।
हसीब खान ने यह भी कहा कि वह उतरौला विधान सभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हैं। जनता की खुशियों में शामिल होना और उनके बीच रहकर त्योहार मनाना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। मिठाई वितरण का उद्देश्य किसी राजनी तिक लाभ से अधिक लोगों के साथ खुशियां साझा करना और सामाजिक एकता का सन्देश भी देता है।
उन्होंने सभी देशवासि यों और विशेष रूप से उतरौला विधान सभा क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से कामना है कि हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आए। किसी के जीवन में दुःख और अभाव न रहे तथा हमारा देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहे।दीपा वली के अवसर पर हसीब खान की ओर से किए गए मिठाई वितरण कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाई चारे की चर्चा को एक बार फिर तेज कर दिया है। एक लाख मिठाई के डिब्बों के माध्यम से क्षेत्र वासियों तक खुशियां पहुंचाने की इस पहल को लोगों ने सामाजिक एकताऔर सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया जाता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know