बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा विकास भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विकास भवन में विभिन्न विभागीय कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आए फरियादियों तथा आमजन से सीधे संवाद किया। उन्होंने कार्यालयों में आने के उद्देश्य, संबंधित विभाग से प्राप्त हो रही सुविधाओं तथा समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि *कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा उसका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।* उन्होंने कहा कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को उचित मार्गदर्शन मिले तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।
*कार्यालयों में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर विशेष जोर*
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय कक्षों, परिसर एवं सार्वजनिक उपयोग वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यालयों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखा जाए। कार्यालयों में पत्रावलियों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव किया जाए तथा जनसामान्य की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
*डीएम ने मॉडल प्रेरणा कैंटीन का किया निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
विकास भवन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास भवन परिसर में संचालित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित को कैंटीन में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भवन में आने वाले आमजन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैंटीन के माध्यम से स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कैंटीन के सुव्यवस्थित संचालन एवं बेहतर व्यवस्थाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भवन में संचालित सभी विभागीय कार्यालयों में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए तथा आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में बेहतर साफ-सफाई, अनुशासन एवं जनसुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहें।
                 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने