भाई दूज के पर्व पर कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा गरीब परिवारों को भेंट की जा रही मिठाई।
दीपावली के पावन पर्व से ही कांग्रेस नेता हसीब खान अपनी टीम के साथ लगातार कर रहे है उतरौला विधानसभा क्षेत्र में मिठाई वितरण।
1 लाख मिठाई के डिब्बे गरीब जरूरतमंद लोगों को बांटने का कांग्रेस नेता हसीब खान का है लक्ष्य।
हजारों मिठाई के डिब्बे अभी तक जरूरतमंद लोगों को हसीब खान द्वारा वितरित किए गए है और छठ पूजा तक मिठाई वितरण जारी रहेगा।
वहीं आज कांग्रेस नेता हसीब खान बंगाली नाथ (दलित समाज) के राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ से मिलने पहुंचे और उनके समाज के लोगों के साथ दीपावली की मुबारकबाद पेश करते हुए मिठाई बांटी।
बंगाली नाथ (दलित समाज) के लोगों ने कांग्रेस नेता हसीब खान की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा भी की और मिठाई खिला कर मुबारकबाद पेश की।
तो वहीं बंगाली नाथ ( दलित समाज) के राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ ने कांग्रेस नेता हसीब खान की सराहना करते हुए कहा मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हसीब खान आज हमारे समाज के लोगों से मिलने आए और हमारे साथ दीपावली की खुशियां साझा की।
उन्होंने कहा इससे पहले कभी यहां कोई नहीं आया न ही हमारे सुख हो या दुख हो किसी ने आज तक हमारे बीच आकर कोई सुध नहीं ली।
उन्होंने कहा 50 वर्षों से मै देख रहा हूँ हमारे समाज के लोगों से नेता लोग दूरी बनाए रखते है लेकिन आज कांग्रेस नेता हसीब खान ने वहां पहुंच कर राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ सहित बड़ी संख्या में उनके समाज के लोगों से मिलकर दीपावली व भाई दूज के पावन पर्व की खुशियां साझा की।
इसके साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ व वहां मौजूद बुजुर्ग लोगों ने कांग्रेस नेता हसीब खान को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए दुआओं से नवाज़ा।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know