बलरामपुर- आज दिनाँक 10.11.2026 को नंदिनी कॉलेज, नवाबगंज, गोंडा में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बाएँ एवं दाएँ हाथ की प्रतिस्पर्धाओं में कुल 8 स्वर्ण पदक अर्जित कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—
पुरुष वर्ग
1. शिवम तिवारी – 50 किग्रा भार वर्ग (बायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
2. आर्यन यादव – 50 किग्रा भार वर्ग (दायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
3. निखिल पांडेय – 55 किग्रा भार वर्ग (दायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
4. अमन शुक्ला – 60 किग्रा भार वर्ग (दायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
5. अनुराग मिश्रा – 65 किग्रा भार वर्ग (दायाँ एवं बायाँ हाथ) – दो स्वर्ण पदक।
6. अभय गुप्ता – 80 किग्रा भार वर्ग (दायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
7. योगेश प्रताप सिंह – 80 किग्रा भार वर्ग (बायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
महिला वर्ग
8. मान्या शुक्ला – 55 किग्रा भार वर्ग (दायाँ हाथ) – स्वर्ण पदक।
इस प्रकार महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बाएँ हाथ की प्रतिस्पर्धाओं में 3 तथा दाएँ हाथ की प्रतिस्पर्धाओं में 5 स्वर्ण पदक प्राप्त कर कुल 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्षशीलता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। महाविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस सफलता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय का कुशल निर्देशन, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह का मार्गदर्शन, क्रीड़ा अध्यक्ष, सह-क्रीड़ा अध्यक्ष एवं क्रीड़ा परिषद के सदस्यों की देखरेख तथा विशेष रूप से डॉ. एस. एन. सिंह के नेतृत्व, सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौहान ने दी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know