जलालपुर ,अम्बेडकर नगर । भाजपा कैंप कार्यालय पांडे कालोनी मोड़, जलालपुर में रविवार को महिला मोर्चा एवं भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेनु प्रजापति ने की, जबकि बिहार प्रदेश के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने मुख्य अतिथि को रामचंद्रजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं महिला पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष छाया पाठक, शिल्पी सिंह और दीपिका गुप्ता का स्वागत किया।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बूथ स्तर तक जोड़ना और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना संगठन का मुख्य लक्ष्य है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केशरी त्रिपाठी, मानिक चंद सोनी, अरुण मिश्र, नृपेन्द्र कुशवाहा, शिवनाथ त्रिपाठी, सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता,ओमप्रकाश पांडे, अमित निषाद, मीना गुप्ता और सीमा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने