जलालपुर , अम्बेडकरनगर . जलालपुर नगर स्थित अमर 
गाँधी पुस्तकालय बालिका इंटर कालेज में मतदाता सूची कैंप लगाया गया । वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि , पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी , विकाश निषाद, बूथ अध्यक्ष रामलाल निषाद ने मतदाता सूची की विस्तृत जांच की और गांव के लोगों को नए मतदाता बनने तथा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।
 कैंप के दौरान 3 नए मतदाताओं ने फॉर्म नंबर 6 भरकर पंजीकरण कराया।
कैंप में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रकार के सुधार कार्य भी किए गए। 1 लोग ने फॉर्म नंबर 8 के माध्यम से उनके विवरण में संशोधन किया गया, जबकि दो लोगों ने मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरा। मतदान के अधिकार और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने