जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा के "मतदाता जोड़ो अभियान" के अंतर्गत मंडल जलालपुर नगर के विभिन्न बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्र ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और फॉर्म 6 भरवाकर नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ा।
अभियान का संयोजन मीडिया प्रभारी विकाश कुमार निषाद ने किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्र ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान,विधानसभा संयोजक केसरीनंदन त्रिपाठी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवनाथ त्रिपाठी, सोनू गौड, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, शीतल सोनी, आशाराम मौर्या, डेविड गोरे, बेचन पांडे, विकास सोनकर, राधेश्याम शुक्ल, बिंदशवरी शुक्ला, दीपचंद जायसवाल, महेश जायसवाल, देवेंद्र मिश्र सहित बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know