*** थाना चिकासी***
रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के जिगनी मोरम खण्ड -3,सूत्रा कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर में बीती रात उस वख्त हड़कंप मच गया जब जिगनी निवासी विपिन बिहारी सिंह परिहार पुत्र राम सिंह, विवेक पुत्र इन्दल, आदित्य प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह,रजत पुत्र वंश गोपाल, आशाराम पुत्र अज्ञात सहित तीन से चार अज्ञात बदमाश किस्म के व्यक्ति अपने हाथों में अवैध असलहे लेकर मोरम खण्ड में घुस आये और ड्राइवरों से जबरन अवैध वसूली की मांग करने लगे,जब ड्राइवरों ने उनकी अवैध वसूली का विरोध किया तो,सभी बदमाशों ने अपने हाथ में लिये अवैध असलहों के दमपर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान खण्ड में मौजूद तीन ट्रकों से 25 से 30 हजार की लूटपाट की गई। जबकि जिगनी निवासी मोरम खण्ड-3 के प्रार्थीगण विकास सेंगर उर्फ विक्की, अनिल राजपूत, राकेश सेंगर,रोमित सिंह उर्फ धीरु, इन्द्र जीत सिंह उर्फ मोलू, अंकित यादव सहित छै लोगों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लूटपाट के बीच ड्राइवरों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर जब वो सभी लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने सभी को जान से मारने के इरादे से अवैध असलहों से फायरिंग शुरू करदी, जिसके बाद पीड़ितों ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ितों ने बताया कि घटना में शामिल सभी व्यक्ति बदमाश और अपराधिक मानसिकता के है, ये कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, जबकि घटना में शामिल बदमाश विपिन बिहारी के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। पीड़ितों ने पुलिस से वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जबकि चिकासी पुलिस का कहना है कि 112 पुलिस की जिगनी के मोरम खण्ड-3, सूत्रा कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स में फायरिंग की सूचना पर खण्ड में पहुंची चिकासी पुलिस को जांच के दौरान मौके से मिले वीडियो से फायरिंग की तस्दीक नहीं हो रही है, बल्कि वीडियो में साउंड जैसी आवाज सुनाई दे रही है। जबकि शक के बिना पर कुछ लोगों से पूंछतांछ की जा रही है, जबकि चिकासी पुलिस का ये भी कहना है कि पीड़ित खण्ड संचालक ने वारदात के बारे में अभी तक चिकासी पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know