अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का अयोध्या जी की पावन धरती पर प्रथम आगमन पर दिनांक 02 नवंबर, सोमवार को हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा अम्बेडकरनगर के जिलामंत्री नीरज अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के अयोध्या आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा तथा राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त होने पर अभिनंदन ज्ञापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन सिंह के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा युवाओं की आवाज़ अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी। अयोध्या जी की पावन धरती पर उनका यह प्रथम आगमन संगठन के लिए शुभ और सौभाग्य का प्रतीक है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने