औरैया // 16 साल से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे वारंटी को GRP ने गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव घसारा निवासी पप्पू उर्फ शिवप्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में साल 2010 में मामला दर्ज हुआ था इसके बाद कोर्ट में पड़ने वाली तारीखों पर आरोपी नहीं पहुंच रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
GRP चौकी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने फोर्स के साथ शनिवार सुबह उसे गांव से पकड़ लिया इसके बाद उसे स्टेशन ले जाया गया।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know