उतरौला बलरामपुर - माडर्न थाना श्रीदत्त गंज अन्तर्गत ग्राम मुजेहना में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अपने ही घर की सफाई कर रही एक 12 वर्षीय मासूम छात्रा को जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महदेइया पुलिस चौकी केनिकट ग्राम मुजेहना के निवासी मिश्री लाल की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी,जो प्राथमिक विद्यालय मुजेहना की छात्रा थी, सोमवार की सुबह लगभग10 बजे अपने पुराने घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि सफाई के करते समय घर में बने एक बिल में जैसे ही उसने हाथ डाला, उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया सांप के काटते ही शिवानी की हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा- तफरी सा मच गईआनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया
घटना की सूचना मिल ते ही महदेइया के चौकी प्रभारी अमर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच- पड़ताल की, और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।इस हृदय  विदारक घटना से पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि शिवानी के पिता रोजगार के सिल सिले में कुछ दिन पहले ही प्रदेश चले गए थे। बेटी की असमय मौत की खबर सुनते ही परिवार के ऊपर  दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने