जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर के
निवासी वादी सुनील कुमार पुत्र फतेह बहादुर निवासी स्टेशन रोड थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 31.10.26 / 01.11.26 की रात मे अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर द्वारा दुकान की चाभी डुप्लीकेट बनवाकर दुकान के सटर का ताला खोलकर लकड़ी की पेटी/गल्ले मे लगभग डेढ लाख (1,50,000) रूपये चोरी कर लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा  अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन तीन नम्बर प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का 1,28,650/- रुपये नगद, एक अदद गल्ले का लकड़ी का बाक्स, एक अदद काला बैग बरामद । संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार किये गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो उसने अपना नाम अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर उम्र 22 वर्ष बताया पकड़े गए व्यक्ति को एकान्त जगह व अन्धेरे में बैठने के बारे में पूछा गया तो हड़बड़ाते हुए इधर-उधर की बातें बताने लगा । गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो बताया कि सुनील जायसवाल के दुकान में मैने दिनांक 31.10.2026 की रात में चोरी किया था।  पकड़े जाने के डर से बचने के लिये आज मैं यहाँ पर छुप कर ट्रेन का इन्तजार कर रहा था। ढाई बजे मैलानी ट्रेन आती है, उसी से लखनऊ भागने की फिराक में था फिर मैं लखनऊ से कहीं दूर चला जाता।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने