कानपुर // पनकी थाना क्षेत्र के इस्पात नगर में नकली सीमेंट तैयार करने के बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसओजी और पनकी पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एफ-18 स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर एसीसी और अंबुजा समेत कई नामी कंपनियों के नाम पर बनी 1000 से ज्यादा सीमेंट की बोरियां बरामद की हैं। मौके से 300 से 400 खाली बोरे और दो ट्रक भी मिले हैं जिनमें बोरियां लोड की जा रही थीं जानकारी के मुताबिक अदानी ग्रुप के कानपुर ब्रांच के सीनियर सेल्स मैनेजर मुमताज उल हक ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की थी कि पनकी क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेचा जा रहा है करीब एक महीने पहले कंपनी की बिजनेस टीम को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद कंपनी ने अपनी प्राइवेट विजिलेंस टीम से जांच कराई और शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसओजी और पनकी पुलिस ने संयुक्त रूप से गोदाम पर छापा मारा छापे की सूचना पर गोदाम संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस को अदानी ग्रुप की एसीसी और अंबुजा की करीब 1000 भरी बोरियां, सैकड़ों खाली बोरियां और अन्य कंपनियों की सीमेंट मिली है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाजार से सस्ती और एक्सपायरी सीमेंट खरीदकर उसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर महंगे दामों पर बेचते थे। इसका नेटवर्क कानपुर से मेरठ और पूरे पश्चिमी यूपी तक फैला होने की आशंका जताई जा रही है।
एसीपी पनकी अमित चौरसिया और एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है मौके से गोदाम के मुंशी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बरामद सीमेंट की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है और फरार मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know