औरैया // IGRS और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सख्त कार्रवाई की है अजीतमल के प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत, भदसान चौकी प्रभारी ध्यान सिंह और सांफर चौकी प्रभारी करवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को साल भर की जनसुनवाई, IGRS और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की गई थी समीक्षा में विभिन्न थानों और चौकियों के प्रदर्शन में कमियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही और अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने