औरैया // जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में पिछले एक सप्ताह के अंदर 19 मरीज भर्ती किए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी वार्ड में तीन मरीज भर्ती रहे, जिनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है।
पिछले एक महीने से मच्छरों के प्रकोप और जगह जगह जलभराव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं नगर निकायों द्वारा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है फिर भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। किट से जांच में इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है और प्लेटलेट्स में गिरावट पाई गई है डॉक्टरों के अनुसार मरीज 2 से 3 दिन में ठीक हो रहे हैं और उन्हें बेडरेस्ट की सलाह दी जा रही है।
वही मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मायाशंकर ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है किट से जांच में पुष्टि होने पर भर्ती किया जा रहा है और उपचार के बाद आराम मिल रहा है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know