**** वन स्टांप सेन्टर के सामने खाना बनाकर मौज मस्ती करते सेन्टर कर्मी***



रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***



उत्तर प्रदेश हमीरपुर के कलेक्ट्रेट कैम्पस में वन स्टॉप सेंटर के सामने  खाना बनाकर तीन कर्मियों सहित एक गार्ड को मस्ती किया जाना उस वख्त मंहगा पड़ गया,जब तेज तर्रार जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त एक्शन लेते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह को  वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत तीन कर्मियों सहित एक गार्ड को नौकरी से निकालने का  निर्देश जारी कर दिया। जबकि जिलाधिकारी की कार्यवाही से कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में कहा कि  कलेक्ट्रेट सहित दूसरे सरकारी आफिसों में अनुशासन, मर्यादा और सीट की शान बनाये रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। सरकारी कैम्पस के साथ ही आफिस में काम के अलावा रीलबाजी और मस्ती करने की गैर जिम्मेदाराना हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।





Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने