​श्रावस्ती/बलरामपुर - उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ देवीपाटन मंडल का मंडलीय अधिवेशन श्रावस्ती के राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच—चारों जिलों के शिक्षक प्रतिनिधियों की आपसी सहमति से नई मंडलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।

​मुख्य पदाधिकारी-

​अध्यक्ष: संतोष कुमार पाण्डेय, महामंत्री: अरुण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष: अजय कुमार शुक्ल, मंत्री: रामकरन चौधरी। ​कार्यकारिणी में अखिलेश कुमार मिश्र, अनवर जहां, राजेश कुमार, आनंद प्रताप सिंह, विमलेश बहादुर सिंह, मो. अनीस अहमद, डॉ. उबैदुर्रहमान, अशोक कुमार शाक्य और यादवेन्द्र यादव सहित कई अन्य शिक्षकों को भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है

  • ​सर्वसम्मति से गठन: चारों जिलों के पदाधिकारियों की रजामंदी से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्विरोध संपन्न हुई, जिससे शिक्षकों में अभूतपूर्व प्रसन्नता देखी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता व मजबूती को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव और महामंत्री मुनव्वर मिर्जा के नेतृत्व में गठित स्वागत समिति ने अतिथियों के आतिथ्य और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की। प्रदेशीय पर्यवेक्षकों ने इस सफल आयोजन की जमकर सराहना की।

​अधिवेशन के दौरान देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से                    रिपोर्टर वी. संघर्ष                           बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने