मुख्यमंत्री ने जनपद मीरजापुर में गंगा नदी पर
निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया
निर्माण कार्यां में समय व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया
लखनऊ : 15 अक्टूबर, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में विन्ध्याचल के पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी से निर्माण कार्यां की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यां में समय व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने माँ विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया।
---------
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know