उतरौला बलरामपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सरकार की जन कल्याणकारीयोजनाओं, जनहितकारी कार्यों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े सन्देशों को आमजन तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया। विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के इस दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि कला एवं रचनात्मक माध्यमों के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयाससकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं में रचनात्मक ता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना जरूरी है।
यह आयोजन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्पअभियान के तहत किया गया। इस दौरान राष्ट्रनिर्माण और समाज केउत्थान में सामूहिक सहभागि ता का आह्वान किया गया।इसकार्यक्रम में नगर मंडल प्रभारी, विधान सभासंयोजक, नगर मंडल केजनप्रति निधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभासद गण एवं भारी संख्या में क्षेत्र वासी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know