उतरौला बलरामपुर - विधायक राम प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को अपने विधान सभा क्षेत्र उतरौला के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का तूफानी दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित पाला पाली, मटेरिया कर्मा और महुआ धनी गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं को सुनीं। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिन्ता बाढ़ में नष्ट हुई धान और गन्ने की फसल को लेकर विधायक ने ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह किसानों के साथखड़ी है।इस दौरान मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह, तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप और अन्य प्रशा सनिक अधिकारियों को विधायक ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से फसलों के नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि बाढ़ से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा हर हाल में दिलाया जाएगा।इस अवसर पर सुधीर कुमार श्रीवास्तव, फरींद्र गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know