बलरामपुर 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के निर्देशन में एम एल के पी जी कॉलेज के एन सी सी कैडेटों ने शुक्रवार को "स्वच्छता ही सेवा है" अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में स्थित विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई की।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा मुख्य नियन्ता प्रोo वीणा सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रोo सिंह ने कैडेटों से कहा कि स्वच्छता ही सेवा" अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में कचरा-मुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों में सफाई के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना जगाना है। विशिष्ट अतिथि प्रो रेखा विश्वकर्मा व विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि वर्ष 2026 का जो थीम है स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत। इसका उद्देश्य नागरिकों और संस्थाओं को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वच्छता को केवल एक अभियान के बजाय निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करना है। एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि "स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है।" साफ-सफाई केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले। इस दौरान कैडेटों ने महाविद्यालय में स्थित स्टेच्यू हाल,उद्यान, पुस्तकालय ,नवीन कला संकाय,विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के आस पास की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सीनियर व विशेष आमंत्रित कैडेट वीरेन्द्र कुमार, सार्जेंट आदित्य पाण्डेय,तरुण त्रिपाठी,निर्मला यादव,दिव्यांशी, रितु, नंदिनी, वैभव, इरफान, दीपक ,सहित सभी कैडेट्स मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know