उतरौला बलरामपुर- 23 सितम्बर 2026 को आई तेज आंधी और बारिश के चलते ध्वस्त हुई उतरौला के राजा बाजार की विद्युत व्यवस्था लग भग दस दिन बाद आखिरकार शुक्रवार को बहाल हो गई। आईपीडीएस योजना के तहत लगे तीन विद्युत पोल टूटने और दो पोल के टेढ़े होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। विद्युत विभाग की टीम और स्थानीय नागरिकों के अथक प्रयास के चलते आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी। रात में कुछ समय के लिए काम रुका था, लेकिन उप जिलाधिकारी उतरौला के हस्तक्षेप के बाद इसे पुन: शुरू कराया गया, जिसमें सभासद रिजवान का महत्व पूर्ण योगदान रहा। बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह तक जेई रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मरम्मत कार्य चलाया गया। खराब मौसम और बारिश के बीच टूटे पोलों को हटाने, नए पोल लगाने और केबल दुरुस्त करने के काम में सभा सद मोहम्मद रिजवान और स्थानीय लोग लगातार डटे रहे।
जेई रविन्द्र कुमार ने बताया कि आंध पानी की इस आपदा के दौरान सभासद मोहम्मद रिजवान करीब 24 घंटे उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने सभासद और सहयोग करने वाले सभी स्था नीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, सभासद मोहम्मद रिजवान ने कहा कि बिजली बहा ली का यह कठिन कार्य सभी के सामू हिक प्रयास से ही सम्भव हो सका है।
फूल-मालाओं से किया गया स्वागत, और पटाखे भी फोड़े
दस दिन बाद राजा बाजार में बिजली वापस लौटने पर क्षेत्र वासियों की बांछें खिल गईं। हर्षित लोगों ने जेई रविन्द्र कुमार और सभासद मोहम्मद रिजवान का फूल-माला पहनाकर जोरदार उनका स्वागत किया गया और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इज हार किया। प्रशासन के अनुसार, राजा बाजार के कुछ बचे हुए हिस्सों में शेष मरम्मत कार्य शुक्रवार को ही पूरा कर लिया जाएगा।इस कार्य में नागरिक व समाज सेवी सभासद मोहम्मद रिजवान, अकरम, राजू, गुड्डू , खुर्शीद राज, इकबाल सिद्दीकी, पिंटू सिद्दी की, कल्लू, फैजान, नुसरत हुसैन उर्फ जग्गू, मास्टर अन्नू, जादे, गोलू, तौसीफ, अशरफ, अनवर, आफताब आलम, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन खान, मोहम्मद फरहान, बॉबी, मोहम्मद आशिफ, गोलू टेंट, राही, शमीर, इस्लामु द्दीन खान उर्फ बाबा, रहीम, नकी सिद्दीकी, नोमान,आकिब, आसिफ,सुल्तान के अलावा विद्युत विभाग व पालिका टीम नगर पालिका वाहन चालक सतीश कुमार, लाइन मैन अफजल, फैसल, कन्हैया लाल, अजय गुप्ता, सन्तोष श्रीवास्तव, मातेश्री शुक्ला और पप्पू आदि लोग शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know