उतरौला बलरामपुर -शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पालिका परिषद उतरौला में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण किया कर साफ- सफाई कर लोगों को अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। गांधी जी मानते थे कि स्वच्छता सिर्फ व्यक्ति गत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा। इस कार्य क्रम के दौरान सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उन्हें सम्मानित भी किया गया और पीपीई किट भी वितरित की गईं। इस दौरान सभासदगण और नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know