उतरौला बलरामपुर - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मधपुर के चांद औलिया शरीफ में स्थित मौलाना राशिद रजा रहमतुल्लाह अलैहि का तीन दिवसीय उर्स का आयोजन किया जायेगा। जो 2,3,4, अक्तूबर तक चलेगा। इस मुक़द्दस उर्स में हज़रत के चाहने वाले अकीदत मंद देश के कोने कोने से हज़रत के आस्ताने पर पहुंच रहे हैं, जिस में कलकत्ता, झारखंड, महाराष्ट्र, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, राजस्थान, बिहार, आन्ध्र प्रदेश, नागपुर, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से जायरीनों का आवागमन जारी है। इस तीन दिवसीय उर्स में  मौलाना जियाउल लतीफ सज्जादा नशीन, हज़रत मौलाना मुफ्ती तबरेज आलम रामपुर उत्तर प्रदेश, खलीफ- ए हुजूर फैजुल आर फीन हज़रत मौलाना सैय्यद मुहीबुल हक साहब सादुल्लाह नगर हज़रत मौलाना मुफ्ती जमील अहमद उतरौ लवी, नकी-ए-आजम ए हिन्दुस्तान कारी जावेद सिद्दीकी गोण्ड वी,बुल बुले भागे मदीना मौलाना जियाउल रसूल औरंगाबाद, सैय्यद फरहान साहब सादुल्लाह नगर इस कार्यक्रम में खिताब करेंगे। उर्स में सर्कस, झूले व बच्चों के अनेकों किस्म के मनोरंजन यंत्र भी लगाए गए हैं।हज़रत आशीपिया के आस्ताने के सज्जा दा नशीन हज़रत मौलाना जियाउल लतीफ ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स का कार्यक्रम बाहर से आने वाले जायरीनों के खाने पीने का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने