औरैया // जिले के चयनित किसानों का दल आधुनिक और वैज्ञानिक खेती सीखने के लिए उत्तराखंड के पंतनगर हुआ रवाना।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किसानों को गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया यह प्रशिक्षण आत्मा (ATMA) योजना के तहत 3 से 9 अक्टूबर तक चलेगा इसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, उन्नत बीज और कीट प्रबंधन की जानकारी देंगे।
जिलाधिकारी ने किसानों से प्रशिक्षण का लाभ अपने खेतों में लेने और जानकारी अन्य किसानों से भी साझा करने की अपील की।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know