बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड पचपेड़वा के लक्ष्मीनगर चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के बारे में विस्तार से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का परीक्षण करते हुए नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्मीनगर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know