औरैया // फफूंद थाना क्षेत्र से 6 महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का सुराग न लगाने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मामले के विवेचक उपनिरीक्षक विजय सिंह को निलंबित कर दिया है।
किशोरी करीब 6 माह पहले लापता हुई थी परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और जांच विजय सिंह को सौंपी गई थी लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर परिजन हाईकोर्ट चले गए हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जांच में विवेचक की लापरवाही और शिथिलता सामने आई जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know