औरैया // जैनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम भीषण हादसा हुआ। मिलक निवासी 17 वर्षीय कृष्ण कुमार बाइक से जा रहा था, तभी सामने कुत्ता आ गया उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे 56 वर्षीय किसान लाखन सिंह कुशवाहा निवासी जैनपुर भीखेपुर से टकरा गई।

हादसे में दोनों घायल हुए। लाखन सिंह को CHC अजीतमल से जिला अस्पताल, फिर इटावा के मोतीझील अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

मृतक खेती के साथ साथ सड़क किनारे खोखा चलाकर परिवार पालते थे उनके परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिंदी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने