***पीड़ित किसान सुशील कुमार ने सरीला के सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार***
** रिपोर्ट-- सैय्यद जावेद अखतर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सरीला तहसील के इछौरा झिटकिरी मोरम खण्ड 25/9, के दबंग पट्टाधारक ए.एन.बिल्डर सिस्टम और सैटिंग के दम पर सूबे की सरकार को खुला चैलेंज देकर ट्रकों में रायल्टी चोरी के साथ 5.50 रुपये टन जबकि रायल्टी के साथ 600 रुपये टन के हिसाब से खुलेआम ओवर लोडिंग कर किसानों के खेतों से जबरन मोरम के ओवर लोड ट्रक निकाल कर उनकी फसलों को कर रहे हैं बर्बाद और चौपट, जबकि शासन को लगा रहे हैं लाखों के राजस्व का चूना। वहीं पीड़ित किसान सुनील और सुशील ने बताया कि अगर खण्ड के दबंग माफियाओं को अपने खेत से मोरम के ओवर लोड ट्रकों को निकालने के लिये मना करो, तो चंडौत निवासी संचालक पुष्पेन्द्र राजपूत देते हैं जान माल की धमकी। पीड़ित किसानों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सरीला एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर 25/9 खण्ड के दबंग पट्टाधारक, संचालक और मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know