बलरामपुर (उतरौला)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 27 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में जनपद बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ताज निवासी ताज जहीर को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा जारी सूची में नाम आने के बाद से ही जनपद बलरामपुर के राजनीतिक गलियारों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति को बलरामपुर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि और प्रदेश संगठन में जिले को मिले विशेष प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है।
संगठन को मिलेगी नई गति और धार
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगी। पार्टी नेतृत्व को पूरी उम्मीद है कि ताज जहीर अपने इस नए दायित्व के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समर्थकों में खुशी की लहर
ताज जहीर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उतरौला और पूरे बलरामपुर जिले में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। समर्थकों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व, अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को एक नई गति और ऊर्जा मिलेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know