तीन अधिकारियों को रैंक सेरेमनी में कंधे पर लगे स्टार।

सेकंड ऑफिसर हिमांशु सिंह को रैंक लगाते कमांडिंग ऑफिसर 


अयोध्या (विशेष संवाददाता )। माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज, रानी बाजार, अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेटों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव की देख-रेख में शॉर्ट रेंज फायरिंग संपन्न हुई, तथा बी.एच.एम. खेम बहादुर छेत्री की देख-रेख में ड्रिल प्रैक्टिस कराई गई। इसके अलावा, समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लेफ्टिनेंट तजीन फातिमा तथा सीटीओ अनूप कुमार के निर्देशन में सामाजिक जागरूकता एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियों पर लेक्चर लिया गया। कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए सेकंड ऑफिसर सुजीत कुमार एवं सेकेंड ऑफिसर हिमांशु प्रताप सिंह ने साक्षात्कार कौशल पर मार्गदर्शन देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।


एनसीसी कैडेट्स को व्याख्यान देती लेफ्टिनेंट ताजीन फातिमा 


शिविर के पांचवें दिन एक विशेष गतिविधि के तहत, एनसीसी अधिकारियों—सेकंड ऑफिसर जीवन प्रकाश तिवारी, सेकंड ऑफिसर सुजीत कुमार और सेकेंड ऑफिसर हिमांशु प्रताप सिंह के लिए एक भव्य रैंक सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय, कैंप एडजुटेंट मेजर के.पी. सिंह, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव लेफ्टिनेंट तज़ीन फातिमा, जी सी ए. भारती पाण्डेय एवं समस्त पी.आई. स्टाफ व लिपिक वर्ग की उपस्थित रहे।



रैंक सेरेमनी में उपस्थित अधिकारीगण 


इसके पश्चात खेलकूद की श्रृंखला में, सेकंड ऑफिसर जे.पी. तिवारी की देख-रेख में वॉलीबॉल लीग मैच का आयोजन हुआ, जिसमें कैडेटों ने बेहद उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही, नाइट परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। रात्रि भोजन के पश्चात एसओ जीवन तथा जीसीए भारती के निर्देशन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। 


नाईट मार्च में कैडेट्स को ट्रेनिंग देते एनसीसी इंस्ट्रक्टर 


कैंप की समस्त गतिविधियां कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय, कैंप एडजुटेंट मेजर के.पी. सिंह एवं सूबेदार मेजर बहादुर सिंह की देख-रेख तथा समस्त ए.एन.ओ., सी.टी.ओ., पी.आई. स्टाफ, जी.सी.ए. भारती पांडेय, जी.सी.आई. वंदना के विशेष सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न हो रही हैं।


       Author

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने