उतरौला बलरामपुर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने के साथ एक विशेषशपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने विधा यक राम प्रताप वर्मा के अलावा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 'हम, भारत की युवा शक्ति' की शपथ दिलाई गई है। जिलाध्यक्ष ने मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवा शक्ति को देश की एकता और अखण्डता के लिए सजग रहना होगा। शपथ के मुख्य बिन्दुओं में यह भी संकल्प लिया गया कि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, और अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूर्ण रूप से ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वाहन करेंगे। हम भारत की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदैव सतर्क और एक जुट रहेंगे। हम हर उस बाहरी शक्ति का विरोध करेंगे, जो राष्ट्र की एकता को तोड़ने और भारत को कम जोर करने का प्रयास करती है। हम उस अराजकता फैलाने के प्रयास का भी विरोध करेंगे, जिसे आन्तरिक प्रयासों के माध्यम से थोपा जा रहा है।हम विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा के साथ योग दान देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष फणीँद्र गुप्ता, रमेश कुमार निषाद के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know