उतरौला बलरामपुर - तहसील में पिछले 35 दिनों से चल रहे अधिवक्ता संघ का कार्य बहिष्कार आखिरकार स्थगित करने का निर्णय ले लिया गया है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और उपजिला धिकारी के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रहने के बाद अधिवक्ताओं ने यह फैसला लिया कि अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं की उचित मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद तहसील में काम काज सामान्य होने की उम्मीद जगी है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि बहिष्कार से जुड़े मुद्दों पर वार्ता के लिए क्रमिक अनशन स्थल पर ही वार्ता के लिए उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह ने पत्र भेजा था। इसी के क्रम में तहसील के सभागार में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह और तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप के साथ बैठक हुई। वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को अधि कारियों के सामने रखा। इस पर अधिका रियों ने अधिवक्ताओं की उचित मांगों पर सहमति जताई। और
वार्ता सम्पन्न होने के बाद अधिवक्ता संघ की आमसभा आयो जित की गई, जिसमें बैठक के दौरान हुई चर्चा औरअधिकारियों के रुख पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। विचार-विमर्श के बाद संघ ने 35 दिनों से जारी कलम बन्द हड़ताल और कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। प्रकरण के समाधान और अधि वक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एक प्रति निधि मंडल राजस्व परिषद,बार काउंसिल तथा शासन के प्रमुख सचिव से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराएगा। हालांकि, आगे की कार्यवाही के दौरान कार्य बहिष्कार नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से तहसील में लम्बे समय से प्रभा वित न्यायिक एवं राजस्व सम्बन्धी कार्यों को गति मिलने की सम्भावना है। बैठक में इजहारुल हसन, मोहम्मद खलील खां, रामचन्दर जायसवाल, शकील अहमद शाह, राजन श्रीवास्तव, अशोक कुमार दूबे, देवेन्द्र कुमार निषाद, विजय प्रकाश, आशीष कुमार कसौधन, अमित कुमार, अखिलेश सिंह, कमल किशोर गुप्त, निजाम अंसारी, प्रवीण कुमार,शमशाद चौधरी, जयकरण भारती, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, इरशाद अहमद, सुमित कुमार,आयशा फैजान खान, शुभम गुप्ता अखिल कुमार श्रीवास्तव, विनीश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know