बलरामपुर- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य पूर्ण होने के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल संपन्न कराया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक प्रक्रिया के अनुरूप राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का मॉक पोल किया गया।
मॉक पोल के दौरान ईवीएम की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। 
जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी का कार्य 29 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। एफएलसी की प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला एवं बंद किया गया।
जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी तथा मॉक पोल की समस्त प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
              

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने