​बलरामपुर: जिले के हर्रैया सतघरवा विकास खंड अंतर्गत भगता गांव के निवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। शिवपुरा से सिरैहिया और मणिपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से भगता होते हुए रेहरा और शंकर नगर बाजार को जोड़ने वाला रास्ता पिछले करीब 25 वर्षों से ईंट के खड़ंजे के रूप में उपेक्षित है। वर्तमान में यह खड़ंजा पूरी तरह से उखड़कर जानलेवा गड्ਢों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

​एंबुलेंस और मरीजों की बेबसी बनी नासूर

​सड़क की बदहाली का आलम यह है कि स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान एंबुलेंस भी रेहरा और शंकर नगर तक नहीं पहुंच पाती है। मजबूरन ग्रामीणों को मरीजों को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। करीब 10,000 की आबादी इस नारकीय जीवन को जीने को विवश है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने कड़ा रुख अपनाया।

​समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में हुंकार

​समस्या के समाधान और आवाज को बुलंद करने के लिए समाजसेवी व एडवोकेट युगल किशोर शुक्ल (पूर्व सांसद प्रत्याशी, लोकसभा श्रावस्ती) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले अंश तिवारी के आवास, रेहरा में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर गहन चर्चा हुई।

​प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से तत्काल इस खड़ंजे को पक्की सड़क में तब्दील करने की पुरजोर मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय वर्मा ने बताया कि तमाम जनप्रतिनिधियों को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

​IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत

​प्रशासन तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाने के लिए इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर भी दर्ज कराया गया है, जिसका संदर्भ संख्या (Reference Number): 40018226023826 है। ग्रामीण अब इस संदर्भ संख्या के माध्यम से त्वरित और ठोस प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

​प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से रहे मौजूद

​इस विरोध प्रदर्शन और बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय वर्मा, युवा समाजसेवी अंश तिवारी, गजेंद्र तिवारी, सत्य राम, प्रेम नारायण, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, बदलू राम, राम नरेश, आरिफ खान, संजय कुमार, अमर बहादुर, नानबच्चे सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित ग्रामीण, युवा और छात्र भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। 

                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने