अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु अग्रहरि का जिले में प्रथम आगमन पर जलालपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान,भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद सहित ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
इस अवसर पर कृष्णा अग्रहरि,राजितराम गौतम, रजनीश त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know