उतरौला बलरामपुर - कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी एक नवम्बर 2026 को प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन की तैयारियों कोलेकर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान ने भी हिस्सा लिया। बैठक में प्रदर्शन कीतैयारियों संगठनात्मक गतिवि धियों और आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। प्राप्त जान कारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसीब खान दिल्ली में स्थित इन्दिरा भवन पहुंचे, जहां प्रदेश के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि एक नवम्बर को होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना और कार्यक्रम को लेकर संगठन के स्तर पर आवश्यक रणनीति पर चर्चा करना था। इस दौरान हसीब खान ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर के अलावा कई अन्य नेताओं से भी उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्य कर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। 
एक नवम्बर केप्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्य कर्ताओं को शामिल करने की तैयारी पर जोर दिया गया है। 
कांग्रेस के नेतृत्व की ओर से एक नवम्बर को होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या मेंपार्टी के नेताओं और कार्य कर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में भी प्रदर्शन की रूप रेखा औरकार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर काफी चर्चा हुई है। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसीब खान, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और अन्य कांग्रेस नेता विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम अगले दिन प्रयागराज में आयो जित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसी क्रम में उनके लखनऊ पहुंचने की जानकारी सामने आई है।2027 विधान सभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा
तेज हो गई है। बैठक में 2027 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की गतिविधियों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी विचार- विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं के बीच आगामी चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रदेश में पार्टी की गति विधियों को लेकर भी चर्चा हुई। हसीब खान की इस बैठक मेंभागी दारी को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की गतिविधि यों के सन्दर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, बैठक में चर्चा किए गए सभी विषयों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से आधि कारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने