बलरामपुर- जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन व्यक्तियों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा चार घायल व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी गई है।
बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम ने अपने कर-कमलों से पीड़ित परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know