बलरामपुर- एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के बीबीए विभाग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में कॉलेज सभागार में उत्साहपूर्वक फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। समारोह में हर्षोल्लास के बीच नए विद्यार्थियों का बीबीए परिवार में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। रंगारंग प्रस्तुतियों से सभागार का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता रही। इसमें ज़ैनब रफ़ीक को मिस फ्रेशर्स तथा शिवम यादव को मिस्टर फ्रेशर्स चुना गया। दोनों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति से यह उपलब्धि हासिल की।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे.पी. पांडेय, प्रॉक्टर डॉ. वीणा सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल विशेन, बीबीए संकाय सदस्य सिद्धार्थ महांता, वाणिज्य संकाय के डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. के.पी. मिश्रा, डॉ. पी.एन. पाठक एवं डॉ. के.के. सिंह तथा प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. वर्षा सिंह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र एवं गुरप्रीत ने किया। दोनों के प्रभावशाली संचालन से समारोह को को चार चाँद लग गये।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know