बलरामपुर - थाना सादुल्लानगर की साइबर हेल्पडेस्क पुलिस टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 12 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के परसेण्डीपुरवा निवासी मो. आरिफ, जो वर्तमान में बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के अहिरौला में रहते हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठग ने उनके दोस्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर खुद को विदेश में फंसा हुआ बताया और वहां से निकलने के लिए आर्थिक मदद मांगी। इस झांसे में आकर पीड़ित के साथ 12 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सादुल्लानगर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने जांच शुरू की।
*बैंक से समन्वय कर वापस कराई धनराशि*
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी जांच की। संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को साइबर ठगों के खातों में होल्ड कराया गया। इसके बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर 12 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know