जनपद बलरामपुर- मुख्यमंत्री के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण एवं तहसील उतरौला के ग्राम बिलरिया में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने देने पर जोर दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
                   
               

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने