जनपद बलरामपुर - पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जनपद बलरामपुर के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक, बलरामपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया जारी निर्देश के अनुसार, जनपद के समस्त शिक्षा बोर्डों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में 10 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रेषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देशों के अनुपालन में सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अवगत कराया है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने डीएम महोदय को पत्र के माध्यम इस हिंदू पवित्र पर्व पर अवकाश हेतु माँग किया था। 

                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने