जनपद बलरामपुर- थारू जनजाति की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को विकासखंड पचपेड़वा के इमलिया कोडर स्थित थारू जनजाति संग्रहालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थारू जनजाति की 299 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनकी शैक्षिक यात्रा को सुगम बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। कार्यक्रम का आयोजन थारू जनजाति विकास विभाग की ओर से किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ ही समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
*दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को मिलेगी सुविधा*
जनपद के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले थारू जनजातीय परिवारों की छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंचना में कई बार करना पड़ता था कठिनाइयों का सामना।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know